फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Celebration: कपूर-भट्ट परिवार के साथ आलिया ने ऐसे मनाई दिवाली, क्या आपने देखीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें?

Tue, 25 Oct 2022 03:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर,आलिया सोनी राजदान,नीतू कपूर और शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली दिवाली काफी खास रही। दोनों ने घर पर ही अपने परिवार के साथ यह त्यौहार मनाया। कपूर और भट्ट परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की एक झलक नीतू कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिली, जहां अभिनेत्री ने पूरे परिवार के साथ सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया, रणबीर, सोनी राजदान के साथ नीतू कपूर नजर आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर,आलिया सोनी राजदान और नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई हैप्पी फैमिली वाली तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में नीतू कपूर आरती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रणवीर, आलिया के साथ अपने हाथ में घंटी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आलिया की मां सोनी राजदान भी पूजा करती दिख रही हैं। 

प्रभास की आदिपुरुष को टक्कर देगी थलापति विजय की यह फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला
अपनी अन्य तस्वीरों में नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर, बहू आलिया भट्ट, समधन सोनी राजदान और शाहीन भट्ट के साथ नजर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रणबीर कपूर काले रंग के सुनहरे कढ़ाई दार कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आलिया भट्ट पिंक ट्रेडिशनल गोल्डन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा "हैप्पी दिवाली"।

सपना चौधरी ने भारतीय सेना के साथ मनाई दिवाली, 'ऐ वतन...' गाने पर साझा किया वीडियो
 

4 of 5
रिद्धिमा कपूर
नीतू की पोस्ट पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर ने लाल दिलवाले इमोजी पोस्ट कर कमेंट किया। वही फैंस भी उनकी पोस्ट पर बधाई देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "परफेक्ट फैमिली पिक्चर...हैप्पी दिवाली"। तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "द मोस्ट अवेटेड दिवाली पिक"।

सबने मनाया दीपावली का जश्न, अभय देओल-प्रीति जिंटा ने मनाई 'डिम्पावली', देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
हाल ही में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अगर बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं रणवीर कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ 'लव रंजन' और 'एनिमल' फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।

किसी ने दोस्त तो किसी ने ऑफिस स्टाफ संग मनाई दिवाली, तस्वीरों में देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें