अभिनेत्री चारू असोपा और राजीव सेन ने एक बार फिर अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव शुरू हो गए थे। दोनों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच गया था लेकिन कुछ समय पहले ही राजीव और चारू ने एक-दूसरे को मौका देने का फैसला किया था। इस मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए क्वालिटी टाइम भी साथ में बिताया था। लेकिन अब चारू असोपा ने फैंस को शॉकिंग खबर देते हुए बताया है कि वह फिर से अलग हो रहे हैं। इस बार चारू ने तलाक का एलान किया है।