कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। टीवी पर वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। वहीं, अब वह फिल्मों में गंभीर किरदार के जरिए कॉमेडी से अलग कुछ नया करने की कोशिश में हैं। वह पिछले कई साल से आलीशान जीवन जी रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह काफी संघर्षों के बाद हासिल किया है। अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए अपनी पहली सैलरी का भी खुलासा किया है।