इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है, जिसकी वजह से यह फिल्म अब तक अपनी लागत वसूल करने में कामयाब रही है। लगभग 95 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में दर्शकों को श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। बता दें कि दोनों ने पहली बार इस फिल्म के जरिए स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। Ranbir Kapoor: TJMM का सीन देख नेटिजन्स को याद आई 'राजी' की रोती-बिलखती आलिया, सोशल मीडिया पर मीम वायरल
विज्ञापन
3 of 5
तू झूठी मैं मक्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली थी। होली की छुट्टी का फायदा उठाते हुए तू झूठी मैं मक्कार ने टिकट खिड़की पर 15.73 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.08 करोड़, छठवें दिन छह करोड़ पांच लाख, सातवें दिन छह करोड़ दो लाख, आठवें दिन पांच करोड़ 60 लाख, नौवें दिन चार करोड़ 70 लाख का बिजनेस किया था। Johnny Lever: रणवीर की 'सर्कस' के खराब प्रदर्शन से निराश थे जॉनी, एक्टर ने बताई फिल्म के फ्लॉप होने की वजह