फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिरंगी' के फैन्स के लिए बुरी खबर, कपिल शर्मा ने कराया लाखों का नुकसान, लिया बड़ा फैसला

Sun, 03 Dec 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : self
फिल्म 'फिरंगी' की खराब ओपनिंग की वजह से कपिल शर्मा डिप्रेशन में हैं। इस वजह से उन्हें आखिरी वक्त में एक मीडिया कॉनक्लेव में जाने से इंकार कर दिया। इस वजह से कंपनी को लाखों का नुकसान हो गया। यही नहीं, अब कपिल शर्मा गोवा भी नहीं जाएंगे जहां रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह की शादी होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 4
Firangi
कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' की स्क्रीनिंग 30 नवंबर को हुई जिसमें बॉलीवुड से कोई भी बड़ा चेहरा नहीं पहुंचा। फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले। कपिल शर्मा की फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी लियोन की फिल्म 'तेरा इंतजार' से है। किसी बड़ी फिल्म से कॉम्पटीशन के बावजूद 'फिरंगी' ने रिलीज के दो दिन में सिर्फ 4 करोड़ रुपये के करीब कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 4
Firangi
मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा को एक मीडिया कॉनक्लेव में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिल्ली जाने वाले थे। वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि कपिल की वजह से आयोजकों को उनकी टिकट्स तीन बार री-बुक करने पड़े। उनके लिए फ्लाइट के बिजनेस क्लास के लिए तीन और इकोनॉमी के लिए चार टिकट्स बुक किये गए थे लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त में इवेंट पर आने से इंकार कर दिया जिसकी वजह से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन

4 of 4
firangi_new_song
इशिता दत्ता और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'फिरंगी' को केवल 62 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। 'फिरंगी' कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले कपिल अपनी फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' ला चुके हैं। कपिल की इस फिल्म को लोगों ने काफी पंसद किया था। अब देखना होगा कि राजीव ढींगरा निर्देशित 'फिरंगी' को भारतीय कितना पसंद करते हैं। 

पढ़ें: टीवी की 'नागिन' ने भी दिए शादी के संकेत, अक्षय के साथ करने वाली हैं रोमांस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें