फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बीच में भी मां का ख्याल रखना नहीं भूले कपिल शर्मा, प्यास लगी तो अपने हाथों से पिलाया पानी

Thu, 13 Dec 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं । 12 दिसंबर को एक ओर मुंबई में ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए । वहीं दूसरी ओर अमृतसर में कपिल शर्मा ने गिन्नी संग शादी रचा ली। कपिल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा का एक वीडिया हमारे हाथ लगा है जिसमें वो शादी के बीच भी अपनी मां का ख्याल रखना नहीं भूले । दरअसल, इस वीडियो में कपिल दूल्हा बने नजर आ रहे हैं । उन्हें प्यास लगी तो बोतल से पानी पी लिया । फिर उन्होंने देखा कि उनकी मां को भी प्यास लगी है । 
विज्ञापन

3 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल ने खुद अपने हाथों से मां को पानी पिलाया । ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । शादी के व्यस्त शेड्यूल के बीच भी कपिल अपनी मां का ख्याल रख रहे थे। बता दें कि कपिल ने अपनी शादी में हरे कलर की शेरवानी पहनी और हाथ में तलवार लिए नजर आए ।

4 of 7
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना । शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी । शादी में टीवी की कई हस्तियां पहुंचीं । इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे थे ।

विज्ञापन

5 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे । बता दें कि शादी के फंक्शन कपिल के घर में माता के जागरण से शुरू हुए थे । इसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में पहुंचे थे। कपिल की शादी की खुशी में उनकी मां ढोल की थाप पर खूब नाचीं। कपिल की शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । शादी से पहले कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई थी जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए थे । वहीं गिन्नी ने भी उनके साथ डांस किया था । बता दें कि शादी के बाद अब कपिल अपना नया शो लेकर आएंगे । ये नया शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' के नाम से सोनी चैनल पर आएगा । कपिल के इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें