फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वें दिन रणवीर-आलिया की 'गली ब्वॉय' के कलेक्शन में भारी गिरावट, पर बजट निकालने में कामयाब

Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा 5वें दिन भी बरकरार है। इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है जो कलेक्शन के मामले में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वीकेंड के बाद सोमवार को इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन बजट निकालने में यह फिल्म कामयाब हुई।
विज्ञापन

2 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार को कुल 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक 80 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'गली ब्वॉय' फिल्म का बजट 75 करोड़ के करीब था। ऐसे में यह फिल्म बजट निकालकर अब कमाई की ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
वीकेंड की अपेक्षा सोमवार के कलेक्शन में 35 फीसदी की गिरावट हुई। इस फिल्म के कलेक्शन में मंगलवार को ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है जिसकी वजह 'शिवाजी जयंती' का होना है। कुछ जगहों पर शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहता है जिससे इस फिल्म को सीधा फायदा मिल सकता है। खास तौर पर महाराष्ट्र से। 

4 of 5
gully boy - फोटो : file photo
'गली ब्वॉय' फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 19.40 करोड़, दूसरे दिन 13.10 करोड़, तीसरे दिन 18.65 करोड़, चौथे दिन 21.30 करोड़ और पांचवें दिन 8.50 करोड़ कलेक्शन रहा। यानी कि अब तक यह फिल्म कुल 80.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : twitter
'गली ब्वॉय' फिल्म रैपर डिवाइन और निजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। देश में रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें