फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 3 महीने बाद इस हाल में नजर आए कपिल शर्मा, अब आरोप लगाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Wed, 20 Jun 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर चल रहे हैं । कपिल के दो शो बुरी तरह फ्लॉप हुए । नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के 3 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए थे कि कपिल ने शो में आना बंद कर दिया । 
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : SELF
इसके बाद तो कपिल के ऊपर कई आरोप लगे । वहीं कपिल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमाेस पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया । उन पर केस भी किया । करियर बर्बाद होता देख कपिल इतनी शराब पीने लगे कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती होना पड़ा ।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा
कपिल के कुछ करीबियों ने बताया था कि शराब के चक्कर में उनकी हालत बहुत खराब हो गई है । हाल ही में कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । कपिल के आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है । फोटोग्राफर योगेन शाह के वीडियो में देखें कपिल क्या कह रहे हैं...
 

4 of 6
कपिल शर्मा
कपिल जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो उनके हाथ में उनका पालतू कुत्ता भी था । कपिल कैमरे को देखते ही हंसने लगे । याद नहीं कि कपिल को इससे पहले कब इतना खुश देखा गया था । अभी तक वो अपने घर चंडीगढ़ में थे । 
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा
कपिल के मुंबई वापस आने से ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को एक नए शो की सौगात मिलने वाली है । कपिल के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं । वहीं कपिल टि्वटर पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं । वो फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
बता दें कि इससे पहले कपिल शर्मा जब टि्वटर पर आए थे तो उन्होंने फैंस से बात करते हुए कहा था, 'मैं पहले से मोटा हो गया हूं । जब फिट हो जाऊंगा तो आप लोगों के सामने आऊंगा ।' कपिल की हालिया तस्वीरों को देखकर आप शायद उन्हें एक बार में पहचान ना पाएं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें