फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा की एक आदत के कारण नीतू चंद्रा ने तोड़ा था रिश्ता, सिद्धार्थ को भी सुनाई थी खरी-खोटी

Wed, 20 Jun 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neetu chandra
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का आज 34वां जन्मदिन है। नीतू का जन्म आज ही के दिन साल 1984 में हुआ था। नीतू ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। 'ट्रैफिक सिग्नल', 'वन टू थ्री', 'रण', 'अपार्टमेंट' जैसी कई हिंदी फिल्मों में नीतू चंद्रा नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 6
neetu chandra
नीतू चंद्रा ने साल 1997 में वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप हांगकांग में भारत का नाम ऊंचा किया। नीतू ने कॉलेज के वक्त से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद वो कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आई।
विज्ञापन

3 of 6
neetu chandra
नीतू ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था जिसके बाद वो मुसीबतों में फंस गई थी। नीतू का ये फोटोशूट लेस्बियन फोटोशूट था। जब ये फोटोशूट हो रहा था तब कुछ लोगों ने इसका काफी ज्यादा विरोध किया था और इस फोटोशूट को बंद करा दिया था।

4 of 6
neetu chandra
नीतू अपने अफेयर को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रही हैं। नीतू का अफेयर रणदीप हुड्डा के साथ रहा है। दोनों को कई बार साथ में देखा गया हालांकि बाद में नीतू ने अपनी राहें अलग कर ली। इसके पीछे की वजह रणदीप हुड्डा का ज्यादा सिगरेट पीना बताया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
Neetu Chandra
अभी कुछ दिन पहले ही नीतू ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी के साथ अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद नीतू ने  सिद्धार्थ को जमकर लताड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीतू - फोटो : G
नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म गरम-मसला से किया। फिल्म में उन्होंने स्वीटी जोकि एक एयरहॉस्टेस थी की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा की तरफ अपना रुख कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें