फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल को TRP में हुआ भारी नुकसान तो नंबर 1 पर पहुंचा नया सीरियल, देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

Wed, 15 May 2019 07:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil, Naagin 3 - फोटो : file photo
हर हफ्ते टीवी सीरियल में इस बात की होड़ लगी रहती है कि वह कौन सा ऐसा ट्रैक सीरियल में दिखाए कि दर्शकों को पसंद आए। इन सीरियल्स के ट्विस्ट का सीधा असर टीआरपी पर पड़ता है। इस बार की बार्क रिपोर्ट आ गई है जिसमें बीते हफ्ते की तुलना में काफी उतार-चढ़ाव है। खास बात तो यह है कि कुछ दिन पहले ही शुरु हुए सीरियल ने नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है जबकि कपिल शर्मा का शो एक नंबर और नीचे खिसक गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke - फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के अनुसार 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल ने टॉप 10 में एंट्री लेते ही पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया है। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' है। जबकि तीसरे नंबर पर 'नागिन 3' है। पिछले हफ्ते यह सीरियल नंबर 2 पर था।
विज्ञापन

3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
चौथे नंबर पर एकता कपूर का एक और सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' है। पांचवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'। पिछले हफ्ते यह सीरियल नंबर 6 पर था लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में कुछ फायदा हुआ और नंबर 5 पर आ गया। छठे नंबर पर ये 'उन दिनों की बात है' सीरियल ने कब्जा जमाया।

4 of 5
Kullfi Kumarr Bajewala - फोटो : twitter
बाकी सीरियल की बात करें तो सातवें नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', आठवें नंबर पर कपिल शर्मा का शो है। कपिल का शो 'द कपिल शर्मा' पिछले हफ्ते 7वें नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते एक नंबर और नीचे पहुंच गया है। वहीं नौंवे नंबर पर इस बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। जबकि 10वें नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह' सीरियल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kasautii zindagii kay - फोटो : twitter
टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट:
1. ये रिश्ते हैं प्यार के 
2. कसौटी जिंदगी के
3. नागिन 3
4. ये हैं मोहब्बतें
5. ये रिश्ता क्या कहलाता है
6. ये उन दिनों की बात है
7. कुल्फी कुमार बाजेवाला
8. द कपिल शर्मा शो
9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
10. इश्क सुभान अल्लाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें