फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP की लिस्ट से बाहर हो चुके कॉमेडी शो के हीरो कपिल शर्मा ने बदला लुक, फैंस ने दिए ये रिएक्शन

Sun, 21 Jul 2019 11:16 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा का शो लगातार अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में बना हुआ है । पिछले कुछ हफ्तों से ये शो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है । हालांकि ये शो स्टार्स का फेवरेट है । हाल ही में कपिल शर्मा का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । अपने नए लुक की तस्वीरें कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । 
 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कपिल शर्मा ने क्लीन शेव करवाया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीर के कोलाज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वे क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो हंस रहे हैं, दूसरे में नॉर्मल हैं। फोटो शेयर करते हुए कपिल लिखते हैं, 'स्माइल आपको लाइवली बना देती है, आप क्या कहते हैं? क्लीन शेव 6 महीने बाद।' 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma with Chinky Minky - फोटो : instagram
बता दें कि कपिल शर्मा ने पिछले 6 महीने से शेव नहीं किया था । अब फैंस कपिल को क्लीन शेव में देखकर काफी खुश हैं । फैंस कपिल के नए लुक के लिए कह रहे हैं कि वो ऐसे ज्यादा अच्छे लगते हैं । कपिल को लेकर यह भी खबर आ रही है कि वो जल्द ही शो से ब्रेक लेंगे क्योंकि उनकी पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। 
 

4 of 5
kapil sharma with wife - फोटो : social media
कपिल के शो की टीआरपी कुछ भी हो लेकिन फैंस इसे पसंद कर रहे हैं । कपिल इस शो के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में ये भी खबर आई थी कि कपिल शर्मा मुंबई की जिस बिल्डिंग में रहते हैं वहां आग लग गई थी । हालांकि इस पर कपिल का कोई बयान नहीं आया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma - फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त अपॉर्टमेंट में आग लगी वह खाली था और हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का घर मुंबई के ओशीवारा अपॉर्टमेंट में चौथी मंजिल पर है। एक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक आग किचन से लगी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद आग पर आंधे घंटे के अंदर काबू पा लिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें