फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का सायरन सुन मुर्गों का हुआ ये हाल, वीडियो शेयर कर कपिल बोले- 'इनसे ही सीख लेते'

Tue, 24 Mar 2020 07:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह से करीब-करीब पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति में पहुंच गया है। बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कई सितारे लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो कोई ना कोई मैसेज दे रहे हैं। इस बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
वीडियो के जरिए कपिल शर्मा ने लोगों को समझाने की कोशिश की है लेकिन एक खास अंदाज में। कपिल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ मुर्गे आराम से टहल रहे हैं। तभी पुलिस का सायरन बजता है और सारे मुर्गे भागकर उनके लिए बनी हुई जगह में जा छुपते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इनसे ही सीख लो कुछ।' बता दें कि कोरोना वायरस का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से सभी को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। इसके बावजूद कई लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो नाराजगी जताते हुए दिखे। अक्षय फटकार लगाते हुए कहते हैं कि 'आप लोगों को क्यों समझ नहीं आता कि लॉकडाउन का मतलब क्या होता है। घर में क्यों नहीं रहते हो? बेवकूफ मत बनो। घरों में रहो। तुम्हारी वजह से तुम्हारा परिवरा भी खतरे में आ जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय आगे कहते हैं कि 'बड़े बहादुर बन रहे हो आप लोग, बाहर निकलकर, ये सब धरी की धरी रह जाएगी। खुद भी अस्पताल जाओगे और अपने परिवार को भी अस्पताल ले जाओगे। यार अक्ल का इस्तेमाल करो। हाथ जोड़कर कह रहा हूं। इस बीमारी के सामने पूरी दुनिया की हालत बुरी है। मजाक नहीं है ये। जिंदगी के खिलाड़ी रहो। सिर्फ घर पर रहो।'

बूढ़ा होने पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, स्कूल के दिनों की तस्वीर की शेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें