फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Thu, 16 Jan 2020 05:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma - फोटो : Instagram
कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया था। नन्ही परी के आंखें खोलने के बाद से कपिल के फैंस इस बच्ची की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। लेकिन पहली बार कपिल ने खुद अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की दो तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि कपिल की बेटी अपने पिता को निहार रही है। वहीं कपिल और गिन्नी मुस्कुराते हुए अपनी बेटी को देख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma's Daughter - फोटो : Instagram
दूसरी तस्वीर में कपिल की बेटी अकेली नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्यारी बच्ची ने सफेद कलर की ड्रेस के साथ कैप भी लगाई हुई है। इन तस्वीरों पर अभी तक 20 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

4 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone - फोटो : twitter
इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। कपिल ने लिखा है, 'मिलिए हमारे जिगर के टुकड़े 'अनायरा' शर्मा से।' इस तस्वीर पर कई बड़े सेलिब्रिटीज के साथ हजारों लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : instagram
बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। शादी की सालगिरह से दो दिन पहले 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने इस बच्ची को जन्म दिया था। 

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को 2 साल बाद मिला इंसाफ, छेड़छाड़ करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ये सजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें