फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से कपिल शर्मा ने गिन्नी से तोड़ दिया था रिश्ता, शादी से पहले शेयर की लव स्टोरी

Tue, 27 Nov 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kapil sharma - फोटो : twitter
दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद शादी करने का अगला नंबर कॉमेडियन कपिल शर्मा का है । जी हां, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं । कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर में होगी। 10 दिसंबर को जागरण होगा। इसके बाद चूड़ा सेरेमनी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और शादी का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन

2 of 8
Kapil Sharma
हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है। कपिल ने बताया कि जब गिन्नी के घर शादी का प्रपोजल गया था तो उनके पापा ने रिजेक्ट कर दिया था । कपिल ने बताया- 'मैंने एचएमवी कॉलेज जालंधर से पढ़ाई की है। मैं स्कॉलरशिप होल्डर था और थिएटर का नेशनल विनर था।'
 
विज्ञापन

3 of 8
kapil sharma
'2005 में जब मैं आईपीजे कॉलेज में पढ़ता था तो पॉकेट मनी के लिए प्ले डायरेक्ट करता था। मैं स्टूडेंट्स का ऑडिशन लेने गिन्नी के कॉलेज गया। गिन्नी भी ऑडिशन देने आई थी और यहीं हमारी पहली मुलाकात हुई थी। उस वक्त गिन्नी 19 साल की और मैं 24 साल का था। लड़कियों के ऑडिशन में मैं गिन्नी से काफी इंप्रेस हुआ।'

4 of 8
ginni - फोटो : instagram
'मैंने उसे ही लड़कियों के ऑडिशन लेने को कह दिया। जब हमने रिहर्सल शुरू की तो वो मेरे लिए खाना लेकर आने लगी। मुझे लगा कि ये सब वह मुझे रिस्पेक्ट देने के लिए कर रही है ।' जबकि बात तो कुछ और ही थी । गिन्नी को कपिल से पहली नजर में ही प्यार हो गया था । 
विज्ञापन

5 of 8
ginni - फोटो : instagram
इसी वजह से गिन्नी, कपिल के लिए खाना लेकर जाती थी । एक दोस्त ने कपिल को बताया था कि गिन्नी उन्हें लाइक करती है । तब कपिल को यकीन नहीं हुआ था । एक दिन कपिल ने खुद ही गिन्नी से पूछा - 'क्या तुम मुझे लाइक करती हो और उसका जवाब हां था।'
विज्ञापन

6 of 8
Kapil Sharma
कपिल आगे बताते हैं, 'हमारी अच्छी ट्यूनिंग थी । मैं मुंबई आया ऑडिशन देने लेकिन रिजेक्ट हो गया । खराब मूड के चलते मैंने गिन्नी को कॉल कर कह दिया कि वो मुझे कभी कॉल ना करे । मैंने ये रिश्ता खत्म कर दिया था । मुझे लगा था कि हमारा कोई फ्यूचर नहीं है । वो फाइनेंशियली मुझसे ज्यादा अच्छे घर से थी और हमारी कास्ट भी अलग थी।'
विज्ञापन

7 of 8
kapil sharma
'जब मैंने दूसरी बार ऑडिशन दिया तो मैं सिलेक्ट हो गया था । तब गिन्नी ने मुझे फोन करके बधाई दी थी । जब मैंने कमाना शुरू किया तो मेरी मां शादी का प्रपोजल लेकर गिन्नी के पापा के पास गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर मैं अपने काम में बिजी हो गया। मुंबई में सेटल होने के बाद मेरी जिंदगी में बहुत बदलावा आया ।'
 
विज्ञापन

8 of 8
kapil sharma
'तब मुझे ये भी एहसास हुआ कि गिन्नी में बहुत पेशेंस है उसने मुझे कभी परेशान नहीं किया । जब लाइफ में गड़बड़ चल रही थी तब मैंने सोचा कि यही अच्छा समय है शादी करने का ।' गिन्नी की मानें तो कपिल बहुत केयरिंग हैं । अगर वो अपनी मां और बहन से प्यार करते हैं तो पार्टनर से भी करेंगे। बता दें कि कपिल की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें