फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मलाइका से रिश्ते पर कपूर खानदान ने लगाई मुहर तो सिर क्यों मुंडवा लिया अर्जुन ने?

Tue, 27 Nov 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
arjun malaika and boney kapoor - फोटो : twitter
औपचारिक घोषणा बाकी है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बोनी कपूर अनिल कपूर और संजय कपूर के परिवार ने मलाइका अरोड़ा को अपने परिवार में स्वीकार कर लिया है। इंडस्ट्री में बोनी के बेटे अर्जुन और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका के रिश्ते अब कोई छुपे नहीं रह गए हैं। हर कोई दोनों के रिलेशनशिप को जानता है। इस बीच अब यह भी साफ हो गया है कि कपूर परिवार में उनके रिश्ते का कोई विरोध नहीं है। परिवार के लोग भी दोनों के संग-साथ को अपनी मंजूरी दे चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
arjun and malaika arora - फोटो : twitter
इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलेब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। माना जा रहा है कि जिस तरह से इंडस्ट्री में एक के बाद एक शादियां हो रही हैं संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका भी सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं। खबर यह भी है कि मुंबई के पॉश लोखंडवाला इलाके में दोनों ने मिलकर फ्लैट खरीदा है और उसकी इंटीरियर डिजाइनिंग चल रही है। इससे यही संकेत मिल रहे हैं कि जल्द दोनों के साथ रहने की खबर भी आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
arjun kapoor and boney kapoor - फोटो : File Photo
पिछले हफ्ते अर्जुन के एक टीवी चैट शो में आने और मलाइका तथा परिवार के बारे में खुल कर बातें करने के बाद ये चर्चाएं रफ्तार पकड़ चुकी हैं। अपनी बहन जाह्नवी के साथ शो में पहुंचे अर्जुन ने मान लिया कि वह जिंदगी में अब सिंगल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार में इस बारे में बता चुके हैं। अर्जुन ने कहा कि उनका परिवार पिछले कुछ महीनों में बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरा है। श्रीदेवी की मौत के बाद जिंदगी को लेकर अर्जुन में तेजी से परिवर्तन देखने को मिले हैं। 

4 of 7
Boney Kapoor on Sridevi`s death - फोटो : File Photo
श्रीदेवी पर कभी बात करना पसंद न करने के बावजूद वह उनके निधन के बाद अपने पिता तथा श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी तथा खुशी के साथ खड़े रहे। अर्जुन ने माना कि हाल में गुजरे दिनों ने उन्हें जिंदगी के बारे में इतना कुछ सिखाया जिसकी वह कल्पना तक नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि अब वह परिवार के बारे में सोचते हैं। अर्जुन ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि परिवार बनाने में आपको मजबूत नींव की जरूर पड़ती है। आप सिर्फ काम के पीछे नहीं दौड़ सकते। अर्जुन ने यह भी स्वीकार किया कि वह अब शादी करने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर - फोटो : File Photo
मीडिया में अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें लगातार आ रही हैं। उनके सिंगल न होने की बात स्वीकार ने के बाद चर्चाएं तेज हैं कि परिवार उनकी खुशी देखना चाहता है। पिछले दिनों कुछ ऐसी तस्वीरें भी आई हैं जिनमें कपूर परिवार के सदस्य मलाइका और अर्जुन दोनों हैं। खास तौर पर संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप को मलाइका का अच्छा दोस्त भी बताया जाता है। माना जाता है कि बोनी भी अर्जुन की पसंद को मंजूरी दे चुके हैं। बॉलीवुड के गलियारों में अब 2019 की शादियों की चर्चा में मलाइका-अर्जुन की जोड़ी का नाम प्राथमिकता के साथ लिया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter
इन दिनों अर्जुन मलाइका के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट और पार्टियों में आते-जाते तो दिख रहे हैं परंतु जैसे ही वह मीडिया फोटोग्राफरों को देखते हैं मुंह ढंक लेते हैं। कई लोग वजह जानते हैं और कुछ हैरान रह जाते हैं। असल में हाल में फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग खत्म करने वाले अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग हैं। यह फिल्म है 'पानीपत'। इसके लिए अर्जुन ने नया लुक अपनाया है और अपना सिर मुंडा चुके हैं। फिल्म में वह सदाशिव राव भाऊ का  किरदार निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
arjun kapoor malaika arora - फोटो : Instagram
निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने इस लुक को हरी झंडी दिखा दी है परंतु निर्देश भी दिया है कि वह मीडिया के सामने इस लुक में न दिखें। यही वजह है कि आजकल वह सार्वजनिक जगहों पर अपना चेहरा पूरी तरह से ढंके रहते हैं। वह न फोटोग्राफरों को पोज देते हैं और न ही पत्रकारों से बात करते हैं। देखना यह है कि आखिर कब तक यह चलेगा क्योंकि 'पानीपत' की शूटिंग लंबी चलेगी और यह 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें