कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो को लेकर घर-घर में मशहूर हैं। बड़े से बड़े सेलिब्रिटी उनके शो में शिरकत करते हैं। सिनेमा जगत के कई सितारे कपिल के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं। इस दौरान कपिल सभी के साथ मिलकर दर्शकों को ठहाकों का डोज देते हैं। अब कपिल ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने कॉमेडी शो में आमंत्रित किया था।