फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: फैन ने कपिल शर्मा को लिखा- मेरी बेटी आपका शो देखना चाहती है.. फौरन मिला यह जवाब

Mon, 22 Nov 2021 05:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया है। इस प्रशंसक ने अपनी छोटी बच्ची सहित परिवार के साथ हास्य कलाकार कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया है। इस प्रशंसक ने अपनी छोटी बच्ची सहित परिवार के साथ हास्य कलाकार कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने का अनुरोध किया था। कपिल शर्मा ने अपने इस प्रशंसक से उसका मोबाइल नंबर मांगकर शो में परिवार के साथ शामिल होने की उसकी हसरत को लगभग आधा पूरा कर दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
मनीष नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीटर पर अपनी और बेटी की समुद्र किनारे की एक खूबसूरत तस्वीर डाली और उसमें लिखा, 'मेरी बेटी पहली बार मुंबई आई है और वह आपका लाइव शो देखना चाहती है.. उसे आपका शो पसंद है।' 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यह लिखते हुए इस शख्स ने कपिल शर्मा को टैग किया। मनीष नाम के इस शख्स ने आगे लिखा, हम 23 नवंबर की सुबह से यहां से निकलेंगे। कृपया उसे और मेरे परिवार को अपने शो में आने का मौका दें। 

 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने दिया यह जवाब
कपिल शर्मा ने अपने इस प्रशंसक का दिल नहीं तोड़ा और उसके ट्वीट का फौरन जवाब दिया। कपिल ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'भाई हम कल शूटिंग कर रहे हैं। कृपया मुझे अपना नंबर भेजें। मेरी टीम का कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करेगा और आपके लिए व्यवस्था करेगा। धन्यवाद।' यह कहते हुए कपिल शर्मा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी जगत का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मेहमान के रूप में शामिल होते हैं और मौज-मस्ती करते हुए कई खुलासे भी कर जाते हैं। मध्यवर्गीय परिवार से निकलकर इंडस्ट्री में अपना अलग तरह का मुकाम बनाने वाले कपिल शर्मा ने किसी जमाने में अपने घर को चलाने के लिए दुपट्टा तक बेचा था। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब कपिल शर्मा अपने पिता की मौत से पूरी तरह से टूट चुके थे। अपने एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि उनके पिता को कैंसर था। जब वो दर्द से कराहते थे, उनकी तकलीफ देखकर कपिल भगवान से प्रार्थना करते थे कि उन्हें अपने पास बुला लें। पिता की मौत होने पर वो पूरी तरह से टूट चुके थे। उन्होंने अपने पिता की जगह पुलिस की नौकरी करने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें