कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोमवार को बॉलीवुड समेत दूसरे क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी। रिसेप्शन में कपिल ने ब्लैक सूट पहन रखा था तो वहीं गिन्नी ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। कपिल शर्मा के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखा गया। कपिल ने गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से बीते 12 दिसंबर को जालंधर में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने अमृतसर में रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
कपिल के इस रिसेप्शन में जिस कपल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे रणवीर और दीपिका। दीपिका और रणवीर ने पार्टी में खूब धमाल मचाया। इससे पहले कपिल शर्मा अपने शो में कई बार कह चुके हैं कि दीपिका को वो बहुत पसंद करते हैं। कपिल की फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। ऐसे में जब कपिल ने अपनी शादी में इस कपल को इनवाइट किया तो दीपिका और रणवीर मना नहीं कर पाए।
विज्ञापन
3 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें रणवीर सिंह सिंगर मीका के साथ गाना गा रहे हैं। रणवीर के गाना गाने पर दीपिका डांस करती दिख रही हैं। वहीं कपिल शर्मा कहते हैं ये कि ये दोनों इस दुनिया की बेस्ट जोड़ी है।
4 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
वायरल हो रहे एक वीडियो में मीका और रणवीर सिंह 'सुबह होने ना दें' गाते हैं। गाने के दौरान दीपिका कहीं और देख रही होती हैं तब रणवीर उनके पास जाते हैं और डांस के लिए इशारा करते हैं, जिसके बाद दीपिका रणवीर के गाने पर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
कपिल और गिन्नी के इस रिसेप्शन में सभी की निगाहें दीपिका और रणवीर पर ही टिकी रहीं। रणवीर सिंह कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए कहते हैं कि 'कपिल ऐसा बंदा है इतनी खुशियां बांटता है। हर जगह दुश्मन होते हैं, लेकिन कपिल ऐसा है जो लोगों को हंसा सकता है, उनकी जिंदगी में खुशियां ला सकता है। कपिल के लिए मैं बहुत खुश हूं। उनकी जिंदगी में खूबसूरत गिन्नी भाभी आई हैं।'
गौरतलब है कि रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका-निक की तरह कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से दो रिवाजों में शादी रचाई। दीपिका-रणवीर के अलावा कपिल की इस रिसेप्शन पार्टी में रेखा, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, करण जौहर, कार्तिक आर्यन, हरभजन सिंह, साइना नेहवाल समेत दूसरी हस्तियां पहुंचीं।