फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शो के सस्पेंड होने की खबरों के बीच एक और बुरी खबर, लापता हुए कपिल शर्मा

Thu, 12 Apr 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kapil Sharma
कपिल शर्मा पर इन दिनों एक के बाद एक मुसीबतों की गाज गिरती दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले ही खबरें आई थी कि चैनल ने कपिल का नया शो बंद करने का फैसला लिया है। कपिल के लगातार शूट कैंसिल करने की वजह से चैनल उनसे काफी नाराज है। वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा इन दिनों लापता हो गए हैैं।
विज्ञापन

2 of 4
Kapil Sharma
दरअसल वह चैनल से जुड़े किसी भी सदस्य से कॉन्टैक्ट में ही नहीं हैं। यही नहीं शो के प्रोड्यूसर हेमंत रुपर्ल और रंजीत ठाकुर भी कपिल के इस तरह के अनप्रोफेशनल्स रवैये से काफी नाराज हैं। जिसके बाद अब शो के प्रोड्यूसर कपिल के साथ हर तरह के समझौते को खत्म करना चाहते हैं हालांकि चैनल चाहता है कि कपिल को एक चेतावनी दी जाए। चैनल के नजदीकी सूत्रों की मानें तो अभी किसी को नहीं पता है कि शो की शूटिंग फिर से कब शुरू होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Kapil Sharma
इससे पहले मराठी की मशहूर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने बताया था कि उन्होंने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' छोड़ दिया है और अब वह इसकी आगे की शूटिंग नहीं करेंगी। कपिल का साथ छोड़ने के बाद वह अब दूसरे शो के साथ जुड़ने जा रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Kapil Sharma
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल के शो को चैनल रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है। यह वही शो है जिसके कपिल ने 6 सीजन जीते थे। कहा जा रहा है कि कपिल के शो की जगह 'कॉमेडी सर्कस' लेगा हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें