इन दिनों सोशल मीडिया पर शिल्पा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा ने अपने दोस्त और 'बिग बॉस' सीजन 11 के कंटेस्टेंट लव त्यागी के लिए मैसेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
shilpa shinde angoori bhabhi
इस वीडियो में शिल्पा अंगूरी भाबी के अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा कह ही हैं कि लव, अंगूरी भाबी को बहुत मिस करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन पर वो अपने उस करैक्टर में आ गई हैं। शिल्पा ने बताया कि हमारे और लव त्यागी के प्रशंसकों ने बताया कि आज लव का जन्मदिन है, इसलिए वो उन्हें विश करने के लिए इस अवतार में आईं।
विज्ञापन
3 of 5
shilpa luv
वीडियो में आगे इसके बाद शिल्पा वीडियो में गाना गाकर लव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हुई नजर आ रही हैं। अंत में शिल्पा कहती हैं, ”लव यू लव हमेशा खुश रहो।”
4 of 5
shilpa luv
महीनों बाद शिल्पा को अंगूरी भाभी के किरदार में देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। फैन्स ने इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार लगा दी है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा – आपकी अंगूरी भाभी की जगह कोई नहीं ले सकता। उम्मीद करता हूं कि अपनी अंगूरी भाभी के नए एपिसोड देख सकूं। आपके मैंने पुराने सारे एपिसोड कई बार देख चुका हूं। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा – प्लीज आप शो में दोबारा वापस आ जाएं।
बता दें कि शिल्पा शिंदे को विवाद की वजह से 'भाबी जी घर पर हैं' शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आज भी शिल्पा की पहचान अंगूरी भाबी के रूप में की जाती है टीवी के सबसे मशहूर कॉमेडी शोज में से एक है।