विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया है। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 70 से ज्यादा हो गई है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी इसका असर पड़ा है। कई कलाकारों ने विदेश में अपने शो रद्द कर दिए हैं तो वहीं कई फिल्मों की शूटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस बीच कपिल शर्मा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने मास्क लगा रखा है।