टेलीविजन पर कपिल शर्मा की कमी काफी समय से उनके फैंस को खल रही थी लेकिन अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यहां तक की उनके नए शो का प्रोमो भी शूट कर लिया गया है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Kapil Sharma
इस शो का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इन तस्वीरों को देखकर इतना तो तय है कि दर्शकों को मस्ती का नया तड़का मिलने वाला है। इन तस्वीरों में कपिल कभी ऑटो के साथ तो कभी बसों में लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Kapil Sharma
कपिल के इस शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। खबरों की मानें तो उनका शो सोनी चैनल पर प्रसारित होगा। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि इस शो में सुनील ग्रोवर नजर नहीं आएंगे। जबकि पुरानी टीम के बाकी सभी सदस्यों के साथ कुछ नए लोगों के नाम जुड़ सकते हैं।
आपको बता दें, कपिल सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े की वजह से वह कई विवादों में घिर गए थे। यहां तक की कुछ समय बाद उनकी सेहत बिगड़ने की खबरें भी आने लगी जिसकी वजह से शो ऑफएयर हो गया। ऐसे में कपिल की टेलीविजन पर दुबारा वापसी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।