जैकलीन फर्नांडिस अपनी एक्टिंग के अलावा डांसिंग स्किल्स की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब जैकलीन सुपर डांसर माधुरी दीक्षित के सालों पहले मचाए तहलके को एक बार फिर दोहराएंगी। जी हां, खबर है कि जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'बागी 2' में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक आइटम नंबर करेंगी। आइए जानते हैं कि किस गाने पर थिरकेंगी जैकलीन...
विज्ञापन
2 of 5
सामने आया है कि जैकलीन का यह आइटम सॉन्ग माधुरी दीक्षित के 'एक दो तीन' गाने का न्यू वर्जन होगा। फिल्म बागी 2 के डायरेक्टर अहमद खान इस गाने को फिर से रिक्रिएट कर रहे हैं। अहमद खान एक समय में 'चोली के पीछे' गाने में सरोज खान के असिस्टेंट थे।
विज्ञापन
3 of 5
आपको बता दें कि करीब 3 दशक पहले लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की इस धुन को अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज दी थी और सरोज खान ने माधुरी को कोरियोग्राफ किया था। इस बार गणेश आचार्य जैकलीन को कोरियॉग्राफ कर रहे हैं जो खुद ऑरिजनल वर्जन में बैकअप डांसर थे।
4 of 5
एक इंटरव्यू में अहमद ने बताया, 'यह गाना बागी 2 की कहानी में बिल्कुल फिट बैठता है। यह दर्शकों के पसंदीदा गानों में से एक है और मैंने गणेश से सरोज जी के स्टेप्स को नए गाने में भी रखने को कहा है।डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से भी माधुरी दीक्षित की पिंक ड्रेस को ध्यान में रखते हुए कहा कि वे जैकलीन की कॉस्ट्यूम डिजाइन करें।"
टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी बागी-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि दोनों ही एक्टर की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। ऐसे में दोनों के चाहनेवालों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। और अब तो जैकलीन के आइटम डांस का तड़का भी इस इंतजार को बढ़ा रहा है।