कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का एक बार फिर प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियन प्रीमियर भी किया गया था। अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास की 'ज्विगाटो' का केरल के 27वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी ने मुख्य भूमिका निभाई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।