शाहरुख खान की वैनिटी वैन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप छाबड़िया भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं। दिलीप ने ही भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों की कारें डिजाइन की हैं। कार के साथ ही वह सेलेब्स की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं। कपिल के पास भी दिलीप द्वारा डिजाइन की हुई वैनिटी वैन है।