फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनेलिया के साथ शादी को लेकर कपिल शर्मा ने रितेश देशमुख से पूछा ऐसा सवाल, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 21 Oct 2020 04:36 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : twitter: @SonyTV
द कपिल शर्मा शो छोटे पर्दे के चर्चित और हिट शोज में से एक है। इस शो में बॉलीवुड के कई सितारे मेहमान के तौर  पर नजर आते रहते हैं। साथ ही शो में पहुंचकर अपनी जिंदगी के कई किस्से साझा करते हैं। जल्द ही कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड के चर्चित कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देखमुख नजर आएंगे। यहां पहुंचकर यह दो अपनी जिंदगी के कई राज भी खोलेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख - फोटो : file photo
द कपिल शर्मा शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देखमुख एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर शो में एंट्री लेते हैं। वहीं वीडियो में आगे दिखाया गया है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा, रितेश देशमुख और जेनेलिया से उनकी शादी के बारे में सवाल करते हैं, जिसका अभिनेता मजेदार अंदाज में जवाब भी देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो प्रोमो में कपिल शर्मा रितेश देशमुख से कहते हैं कि आप सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि बड़े राजनीति परिवार से भी संबंध रखते हो। इसके बाद कपिल शर्मा रितेश देशमुख से पूछते हैं कि तो क्या फिर आपने शादी के फेरे लिए या नेताओं की तरह शपथ ली। कपिल शर्मा के इस सवाल का रितेश देशमुख मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

4 of 5
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : file photo
अभिनेती ने अपने जवाब में कहा है कि फेरे लिए थे। वह क्या होता है न जब आप शपथ लेते हैं तो वह पांच साल की सरकार होती है। पांच साल में बदल जाती है। सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। रितेश देशमुख और जेनेलिया के फैंस भी इस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
आपको बता दें हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार भी कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरी फिल्म का प्रमोशन आपकी शो के बगैर अधूरा है। या फिर आप मेरी फिल्मों की मार्केटिंग टीम को रिश्वत देते हो। खैर एक मजेदार दिन के लिए शुक्रिया। जल्दी ही मिलते हैं।'

पढ़ें: ऋतिक रोशन की पत्नी हैं सुजैन खान, जानें उनके बारे में ये खास बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें