फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं सुजैन खान, जानें ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी से जुड़ी अहम बातें

Wed, 21 Oct 2020 04:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : instagram
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान आज तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनका पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से संबंध रखता है बावजूद इसके सुजैन खान कभी भी किसी फिल्मी की अभिनेत्री के तौर नजर नहीं आई हैं। सुजैन खान अपना जन्मदिन 26 अक्तूबर को मनाती हैं। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : file photo
सुजैन खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। अभिनेत्री न होने के बावजूद वह अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सुजैन खान का जन्म 26 अक्तूबर 1978 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। वहीं अभिनेता जायेद खान,सुजैन के भाई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुजैन खान - फोटो : file photo
सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। इसके बाद सुजैन खान ने लंबे समय तक कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम किया था। सुजैन खान अपनी निजी जिदंगी की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते और तलाक की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। 

4 of 5
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से साल 2000 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने करीब चार सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद सुजैन खान और ऋतिक रोशन के बीच रिश्ते खराब होने की खबरें आने लगी थीं। मीडिया में इस तरह की भी खबरें आई थीं कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन का रिश्ता अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल की वजह से खराब हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : instagram
हालांकि इन चारों में से कभी भी किसी ने भी इस बात को खुलकर मीडिया के सामने नहीं कहा। हालांकि कंगना ने ऋतिक को लेकर कई बयानबाजी कीं। लंबे समय तक रिश्ता चलाने के बाद सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला था। इन दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। सुजैन खान और ऋतिक रोशन के दो बेटे भी हैं। खास बात यह है कि ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद भी सुजैन खान अब भी उनके घर पर आना-जाना करती रहती हैं और दोनों मिलकर अपने बच्चों का ख्यल रखते हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात का रुबीना ने माना बुरा, कर रही हैं अपमानित महसूस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें