कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में आगे बताते हुए कहा, 'इसके बाद मैं ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के लिए मुंबई आ गया, लेकिन मैं वहां रिजेक्ट हो गया था। इसके बाद मैंने गिन्नी को कॉल किया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ और ज्यादा संपर्क में नहीं रह सकता। मुझे उस समय लग रहा था कि हमारे रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक थी और हमारी कास्ट भी अलग थी। इसलिए हमने ब्रेक ले लिया।'