द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'आप दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं, कुछ समय के लिए ही सही,आज आपका मनोरंजन करके दिल को बहुत अच्छा लगा। हमारे शो में आकर इसको और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आपका दिल से शुक्रिया।' कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें फिल्म सूर्यवंशी की तो इस फिल्म की रिलीज पर कोरोना वायरस की वजह से संकट के बादल छा गए हैं।