फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी की इस बात पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'तुम्हें हार्वर्ड से निकाला गया था?'

Sat, 14 Mar 2020 07:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Javed Akhtar and Subramanian Swamy - फोटो : Social Media
गीतकार जावेद अख्तर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। उनके ट्वीट की चर्चा पड़ोसी मुल्क तक होती है। हाल ही जावेद अख्तर राज्यसभा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी पर बुरी तरह भड़क गए। 
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी
दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ट्विटर पर साल 2018 की एक खबर शेयर की थी जिसमें मस्जिदों को बंद किए जाने की खबर भी छपी थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ऑस्ट्रिया में सात मस्जिद बंद और 60 इमाम निकाले गए।' इसे देखकर जावेद अख्तर भड़क गए और उन्होंने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने लिखा, 'जैसे तुम्हें हार्वर्ड से निकाला गया था? आप इसी लायक हैं। और अब मुझे विश्वास है उन इमामों ने भी कुछ ऐसा ही काम किया होगा। आप सब एक ही डाल के पंक्षी हैं। आप सभी नफरत फैलाने के लिए पंख फैलाते हैं।
 

4 of 5
javed akhtar - फोटो : Social Media
जावेद अख्तर की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'तुम कबाब में हड्डी क्यों बनते हो हमेशा?' इस पर जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, 'कबाब में हड्डी अच्छी नहीं लगती? चलिए ये तो पता चला कि आप नॉन वेजिटेरियन है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : ANI
इसके अलावा एक यूजर ने जावेद अख्तर को पाखंडी कहते हुए लिखा कि एक नास्तिक कुछ धर्म की खबरों को पढ़कर नाराज हो गया? इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे कोई समस्या नहीं है यदि सभी देशों के तर्कहीनता और घृणा के सभी उपदेशों को खत्म कर दिया जाता है। मैं केवल इशारा कर रहा था कि बर्तन केतली को काला कह रहा है।'

कोरोना वायरस के खौफ के बीच सलमान और आमिर का बड़ा फैसला, बढ़ सकता है इस बात का खतरा

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें