कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' शुक्रवार को रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्सऑफिस पर ये फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा
क्रिटिक्स ने फिल्म को फ्लॉप करार दिया है। 'फिरंगी' ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन भी सिर्फ 2 करोड़ रुपए ही कमाए। इसके चलते 'फिरंगी' की तीन दिन की कमाई 6.50 पहुंच गई है।
पढ़ें- टीवी एक्टर की शादी में दुल्हन ने पिया हुक्का, इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें हो रहीं वायरल
विज्ञापन
3 of 5
Firangi
बता दें कि कपिल ने साल 2015 में फिल्म 'किस किस से प्यार करूं' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ की कमाई थी। इस फिल्म ने पहले दिन ही 10 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
पढ़ें- 4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग आशका ने लिए सात फेरे, इस कारण पहले पति से हुई थीं अलग
4 of 5
Firangi
वहीं 'फिरंगी' तीन दिन में भी उतना नहीं कमा पाई है। फिल्म का रिव्यू भी कुछ खास नहीं था। राजीव ढींगरा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। कपिल ने फिल्म को खुद ही प्रोड्यूस किया था।
बॉक्स ऑफिस पर 'फिरंगी' का मुकाबला सनी लियोन की फिल्म 'तेरा इंतजार' से था। किसी बड़ी फिल्म से कॉम्पटीशन ना होने के बावजूद ये फिल्म फ्लॉप रही। खबरों के अनुसार, फिल्म फ्लॉप होने के डिप्रेशन में कपिल शर्मा भारती सिंह की शादी में भी नहीं पहुंचे।