कपिल शर्मा की मां, बहन और भाभी ने बॉलीवुड गाने के लिए शूटिंग की है।
अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । जानकारी के मुताबिक, कपिल का परिवार भी ‘फिरंगी’ में नजर आएगा । फिल्म में उनकी मां और बहन का स्पेशल अपीयरेंस है। कपिल शर्मा ने कहा कि यह एक मजेदार मौका है जब परिवार के सदस्य फिल्म के सेट पर मौजूद हैं। फिल्म में कपिल की मां जनक रानी, बहन पूजा देवगन और उनके भाई की पत्नी मुस्कान पुंज होंगे। तीनों ने साथ में एक गाने ‘सजना सोहने जीहा’ की शूटिंग की।
फिल्म 'फिरंगी' के गाने में दिखेगा कपिल शर्मा का परिवार
कपिल शर्मा ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि दर्शक फिल्म देखने के दौरान इंज्वॉय करें। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसे अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। बता दें कि यह पहला मौका है जब बड़े पर्दे पर कपिल अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिखेंगे। गौरतलब है कि फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होगी। यह कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म होगी जो उनकी 'के9 प्रोडक्शन' के बैनर तले बनी है। फिल्म के निर्देशक राजीव ढींगरा है।
पढ़ें: 'फिरंगी' बनते ही रोमांटिक हुए कॉमेडियन कपिल, गर्लफ्रेंड को सुनाया ये गीत