kapil sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, गुरूवार को अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज के तीन पोस्टर आज रिलीज किए गए हैं। पोस्टर्स में करीना और कियारा प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। तो वहीं एक फोटो में सिर्फ अक्षय तो दूसरी में सिर्फ दिलजीत गर्भवती अभिनेत्रियों के बीच फंसे से नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसे में कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को फिल्म गुड न्यूज के लिए इस अंदाज में बधाई दी कि उनके पिता बनने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।