फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: दूसरी बार पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, ट्वीट कर फैंस को बताया शो को बंद करने की वजह

Fri, 29 Jan 2021 08:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने आखिरकार खुद ही खुलासा कर दिया है कि टीवी पर चलने वाला उनका लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) बंद होने जा रहा है। हालांकि, यह शो का एक छोटा सा ब्रेक है जो इसके कुछ हफ्तों बाद इसके तीसरे सीजन के साथ वापस लौटेगा। इस खबर के साथ ही कपिल शर्मा ने अपने प्रशंसकों को एक खुशखबरी भी दी है जिसका अंदाजा काफी पहले से लगाया जा रहा था। कपिल शर्मा ने बता दिया है कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार के दिन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक सवाल जवाब सत्र का आयोजन किया जिसमें उनके प्रशंसकों ने बहुत से सवाल पूछे और इन सवालों के जवाब कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में दिए। जब एक इंटरनेट यूजर ने कपिल से पूछा कि क्या उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने जा रहा है? तो इस पर कपिल ने जवाब दिया कि बिल्कुल बंद होने जा रहा है। सिर्फ थोड़े समय के लिए। इसके बाद एक सवाल यह भी आया कि आखिर यह शो बंद क्यों हो रहा है?


 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : twitter
अपने शो के बंद होने के कारण पर रोशनी डालते हुए कपिल शर्मा ने लिखा कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और कपिल दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कपिल ने लिखा कि यह वक्त ऐसा है जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने की जरूरत है, इसलिए कुछ हफ्तों के लिए उन्हें अपना शो बंद करना पड़ रहा है। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ के गर्भवती होने के कयास तो कपिल के प्रशंसक काफी समय से लगा रहे थे। इसका एक हल्का सा संकेत कपिल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिया था।

4 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : Social Media
पिछले साल दिवाली के मौके पर जब कपिल ने अपने पूरे परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो उसमें कपिल की पत्नी सोफे के पीछे खड़ी हुई नजर आईं। कपिल के प्रशंसकों ने तब भी यही अंदाजा लगाया कि सोफे के साथ गिन्नी ने अपना पेट छुपा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
अब कपिल शर्मा ने सीधे तौर पर बता दिया है कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं और यही कारण है उनके कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के कुछ समय के लिए बंद होने का। इस शो के बंद होने की खबरें कुछ समय पहले ही सामने आना शुरू हुईं लेकिन तब से कपिल शर्मा ने इसका कोई भी खुलासा नहीं किया। उनके प्रशंसक इस खबर से निराश तो जरूर हुए लेकिन साथ ही कपिल ने उन्हें पिता बनने की जो खुशखबरी दी तो उन्हें एक राहत की सांस भी मिली। कपिल और गिन्नी पहले से ही एक बेटी अनायरा के माता पिता हैं जो कुछ ही समय पहले एक साल की हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें