फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ELKDTAL' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के ऑनस्क्रीन घर में पहुंचीं सोनम कपूर, बोलीं- 'ये है बेस्ट शो'

Fri, 11 Jan 2019 05:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे परदे पर धमाल करते नजर आ रहे हैं। बीते वर्ष 2018 की 29 दिसंबर को कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शुरुआत हुई थी। ऐसे में शो में अबतक सलमान खान फैमिली और रणवीर सिंह नजर आ चुके हैं। लेकिन अब सोनम कपूर अपनी अगली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का प्रमोशन करने पहुंचीं...
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
इस दौरान फिल्म की निर्देशिका शैली चोपड़ा, एक्टर राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला कपिल के शो में इकट्ठे हुए। इस हफ्ते कपिल का शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे नजर आया जिसका टीम ने सेलीब्रेशन भी किया। इस सेलीब्रेशन में काटे गए एक केक की फोटो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है जिसे खुद कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ek ladki ko dekha to esAa lga
सोनम कपूर ने भी अपने ट्विटर पर सेट की एक फोटो भी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'कपिल शर्मा के शो में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की अतुल्य टीम के साथ, हमारे साथ बनने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, ये मेरे लिए अबतक का सबसे बेस्ट शो है, इससे पहले मुझे किसी शो ने इतना नहीं हंसाया।'

4 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव की फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह फिल्म का टाइटल सॉन्ग है। साल 1994 आई अनिल कपूर की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी के गाने को रिक्रिएट किया गया है। गाने में सोनम कपूर और राजकुमार राव बेहद रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।  "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के टाइटल सॉन्ग के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखी हैं, वहीं दर्शन रावल और रोचक कोहली ने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में है। सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में चल रहा है। "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के टाइटल सॉन्ग को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
टाइटल सॉन्ग के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है। पोस्टर में राजकुमार और सोनम एक साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यहा है कि मेकर्स ने पोस्टर को उल्टा कर के रिलाज किया है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के साथ समलैंगिकता जैसे विषय पर आधारित है।  "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिनेत्री जूही चावला भी नजर आएंगी। इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें