कपिल शर्मा की हीरोइन इशिता दत्ता ने अपने को-स्टार के साथ चोरी चुपके मंगलवार को शादी रचा ली है। इशिता ने टीवी सीरियल 'रिश्तों के सौदागर- बाजीगर' से अपने को-स्टार वत्सल सेठ से शादी कर ली है। दोनों ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की है।
विज्ञापन
2 of 4
इस शादी में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, केवल इशिता और वत्सल के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। इस बात की पुष्टि टीवी शो हासिल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने की है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा, 'हम अभी ही शादी में शामिल होकर आए हैं। हम दोनों के लिए एक सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।'
पढ़ें: शाहरुख के बच्चे नहीं देख सकते उनकी यह फिल्म, खुद किंग खान ने लगाया है बैन
विज्ञापन
3 of 4
गौरतलब है कि दोनों की शादी की कोई खबर मीडिया को नहीं थी। अचानक से दोनों की शादी होना एक चौंकाने वाला फैसला है। इशिता ने अपनी शादी की खबर को फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज तक सीक्रेट रखने का फैसला किया था।
इशिता दत्ता इससे पहले 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' से डेब्यू किया था। वहीं वत्सल सेठ ने फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था।
पढ़ें: फिल्म रिलीज करने के लिए खुद के 100 थियेटर खरीद रहे अजय देवगन, तीनों खान को देंगे टक्कर