फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कपिल शर्मा ने दिल्ली रिसेप्शन में बजाया ड्रम, मीका सिंह और सोहेल खान के साथ जमकर नाचे

Sun, 03 Feb 2019 09:14 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kapil sharma
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 2 फरवरी को दिल्ली में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। कपिल ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) से शादी की थी । अब शादी के करीब 2 महीने बाद ये रिसेप्शन पार्टी हुई । इस पार्टी में खेल और बॉलीवुड जगत के फेमस सेलेब्रिटीज ने शिरकत की । 
विज्ञापन

2 of 8
kapil sharma
कपिल शर्मा के दिल्ली रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं । कहा जा रहा था कि इस रिसेप्शन में कपिल शर्मा ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को भी इनवाइट किया है । रिसेप्शन से पीएम मोदी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है इसलिए ये कहना मुश्किल है कि वो पार्टी में शामिल हुए थे या नहीं ।
विज्ञापन

3 of 8
kapil sharma
इसके अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना, युवराज सिंह, सिंगर मीका सिंह और सोहेल खान जैसे बड़े सितारे नजर आए । मीका सिंह, दलेर मेहंदी और हर्षदीप कौर ने गाना गाकर कपिल के रिसेप्शन की शाम को और भी शानदार बना दिया । 
 

4 of 8
kapil sharma
कपिल और गिन्नी ने अपने दिल्ली रिसेप्शन में ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी । गिन्नी हैवी इम्ब्राॅयडरी का सूट पहने दिखीं । साथ ही कपिल ब्लू शेरवानी में जंच रहे थे । रिसेप्शन के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं । 
 
विज्ञापन

5 of 8
kapil sharma
एक वीडियो में मीका सिंह 'सुबह होने ना दे' गाना गा रहे हैं और कपिल ड्रम बजा रहे हैं । दूसरे वीडियो में दलेर मेहंदी 'बोलो तारा रारा' गाना गाते दिखे । इस गाने पर कपिल की मां अपनी बहू-बेटे के साथ एंज्वॉय करती नजर आईं ।

 
विज्ञापन

6 of 8
kapil sharma
इसके अलावा एक और वीडियो में कपिल शर्मा, सोहेल खान और मीका सिंह 'जस्ट चिल चिल' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं । वीडियो और तस्वीरों को देख लग रहा है कि पार्टी बेहद रॉयल थी और सभी ने खूब एंज्वॉय किया ।
 
विज्ञापन

7 of 8
kapil sharma
बता दें कि इस रिसेप्शन से पहले कपिल और गिन्नी ने 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी दी थी । इसके बाद 24 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रेखा सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
kapil sharma
इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने कपिल और गिन्नी के साथ जमकर मस्ती की थी।इन दिनों कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं। जब से कपिल ने टीवी पर वापसी की है सभी की नजरें टीआरपी रेटिंग पर थीं। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो ने दर्शकों को निराश किया है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें