फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डांस प्लस 4' के विनर और दीप्ति नवल के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 03 Feb 2019 08:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dance plus 4 - फोटो : social media
चेतन सालुंखे बने 'डांस प्लस 4' के विनर
रियलिटी शो डांस प्लस 4 की ट्रॉफी चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। शो के फाइनल में 4 कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे। फिनाले में मेंटर्स धर्मेश, पुनीत जे पाठक और शक्ति मोहन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में डांस करके समां बांध दिया। 

पढ़ें: 'डांस प्लस 4' का खिताब इस कंटेस्टेंट ने किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
दिल्ली में कपिल शर्मा का रिसेप्शन 
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीते शनिवार को दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। उन्होंने 12 दिसंबर को बचपन की दोस्ती गिन्नी चतरथ से शादी की है। इससे पहले कपिल दो रिसेप्शन दे चुके हैं। दिल्ली में हुए इस रिसेप्शन की तस्वीर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह पत्नी गिन्नी के साथ खड़े हुए हैं। 

पढ़ें: सामने आई कपिल शर्मा के दिल्ली रिसेप्शन की फोटो, नीले रंग में खूब जंच रहा ये जोड़ा
विज्ञापन

3 of 5
deepti naval - फोटो : file photo
दीप्ति नवल का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस दीप्ति नवल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दीप्ति उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने लीक से हटकर फिल्में कर अपनी पहचान बनाई। तीन दशक के अपने लंबे करियर में दीप्ति नवल ने 'एक बार फिर', 'अनकही', 'बवंडर, 'लीला, 'फिराक' जैसी कई फिल्में कीं। दीप्ति ने डायरेक्टर प्रकाश झा से शादी की थी लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।

पढ़ें: B'Day SPL: लीक से हटकर फिल्मे करने में उस्ताद हैं दीप्ति, प्रकाश झा से हो चुका है तलाक

4 of 5
ustad alla rakha - फोटो : file photo
उस्ताद अल्ला रक्खा खान की डेथ एनिवर्सिरी
दिग्गज तबला वादक उस्ताद कुरैशी अल्ला रक्खा खान की आज डेथ एनिवर्सिरी है। आज ही के दिन साल 2000 में क्लासिकल म्यूजिक को नई ऊंचाईयां देने वाले अल्ला रक्खा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अल्ला रक्खा ने बीटल्स के साथ परफॉर्म किया था जो दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बैंड माना जाता है। उस्ताद कुरैशी अल्ला रक्खा खान को साल 1977 में पद्मश्री और 1982 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया। 

पढ़ें: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बैंड के साथ उस्ताद अल्ला रक्खा ने किया था परफॉर्म, जानिए कई रोचक बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
कैंसर को मात देकर सोनाली सेट पर लौंटी सोनाली बेंद्रे 
बीते दिनों कैंसर ट्रीटमेंट से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आई थीं। सोनाली ने लंबे ब्रेक के बाद दोबारा सेट पर वापसी की है और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा कि 'दोबारा शूटिंग करते हुए सुकून महसूस हो रहा है।'
 
पढ़ें:- कैंसर से जंग जीतकर 4 महीने बाद काम पर लौटीं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- 'मरती जा रही थी भावनाएं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें