फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के घर में गूंजी किलकारी, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

Tue, 10 Dec 2019 01:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है । सभी को प्यार। जय माता दी ।' कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे । 
 
विज्ञापन

गुरु रंधावा ने दी बधाई

2 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है । रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।' अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।'
 
विज्ञापन

फैंस दे रहे बधाई

3 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala
कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, 'भाइया आपको बधाई ।' फैंस भी कपिल को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था । 
 

 

कॉलेज के समय से साथ हैं कपिल-गिन्नी

4 of 5
Ginni Chatrath - फोटो : twitter
कपिल की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार पहुंचे थे । कपिल और गिन्नी एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं । पहले दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए । साल 2017 में जब कपिल का बुरा दौर चल रहा था तब गिन्नी ने ही उन्हें संभाला । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिन्नी का ख्याल रख रहे कपिल

5 of 5
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram
इस बात की जानकारी भी कपिल ने एक इंटरव्यू में दी थी । कपिल ने कहा था कि उस दौरान उन्हें लगा कि गिन्नी ही उनकी हमसफर बनने लायक हैं। जुलाई में कपिल ने बताया था कि गिन्नी प्रेग्ननेंट हैं । गिन्नी का ख्याल रखने के लिए कपिल ने कुछ समय तक टीवी से ब्रेक भी ले लिया था ।

बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ नाचे सलमान तो तस्लीमा ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिम देश में...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें