25 मार्च को दीपिका ने छपाक फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था जो लोगों का काफी पसंद आया था। जिसके बाद लोगों को छपाक ट्रेलर देखने की बेचैनी बढ़ गई थी। बता दें, छपाक की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही की गई है। फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है। बता दें यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।