फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की खुशियों में शामिल हुए सुनील ग्रोवर, पुरानी दुश्मनी भूल बेटी पर यूं लुटाया प्यार

Wed, 11 Dec 2019 01:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma sunil grover - फोटो : social media
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। ठीक एक साल बाद अब कपिल और गिन्नी पैरेंट्स बन गए हैं । गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने एक ट्वीट करके दी। इसके बाद सभी कपिल को बधाई देने लगे । 
विज्ञापन

2 of 5
sunil grover - फोटो : amar ujala
इन बधाइयों में एक शख्स का ट्वीट कपिल के लिए बेहद खास रहा । ये शख्स और कोई नहीं सुनील ग्रोवर हैं । जी हां, सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा को बेटी होने पर बधाई दी । सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाई हो । प्यार और आशीर्वाद।' कपिल की खुशियों में सुनील का शामिल हो जाना, काफी हैरान करने वाला है ।
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover
दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के पिछले सीजन के दौरान ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया। यहां तक कि इस बार भी उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में आने की सभी अटकलों को दूर करते हुए कहा था कि मैं परेशान हो चुका हूं । 



 

4 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
सुनील ग्रोवर के अलावा टीवी एक्टर अली असगर ने भी कपिल शर्मा को बेटी के आने पर बधाई दी। बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है । सभी को प्यार। जय माता दी ।'' रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।' इनके अलावा टाइगर श्रॉफ, कियारा अडवाणई, यो यो हनी सिंह जैसे कई कलाकारों ने भी कपिल शर्मा को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें