फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के सबसे चर्चित सितारे बने बॉलीवुड के ये दिग्गज, अमिताभ-सोनाक्षी ने मारी बाजी

Wed, 11 Dec 2019 12:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये साल खत्म होने वाला है। इससे पहले सोशल मीडिया पर पूरे साल की हलचल का ब्योरा आने लगा है । टि्वटर इंडिया ने #ThisHappened2019 नाम से हैशटैग शुरू किया है। इस हैशटैग के चलते टि्वटर ने बताया कि मनोरंजन जगत के कौन से सितारों ने इस साल सबसे ज्यादा ट्वीट किए । इसमें सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा का है । 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमिताभ और सोनाक्षी ने साल 2019 में सबसे ज्यादा ट्वीट किए हैं । टि्वटर ने पहले महिला सितारों की लिस्ट शेयर की फिर पुरुष सितारों की । महिला सितारों में सबसे पहला नाम सोनाक्षी सिन्हा का है । इसके बाद अनुष्का शर्मा का नाम आता है । टि्वटर की इस लिस्ट में लता मंगेशकर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट का नाम शामिल है । 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पुरुष सितारों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर अक्षय कुमार हैं । फिर सलमान खान, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, एआर रहमान और शाहरुख खान का नाम आता है । मनोरंजन जगत के अलावा टि्वटर इंडिया ने राजनिति और खेल के बड़े नामों की भी लिस्ट जारी की है । 
 

 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर विराट कोहली और पीवी सिंधु तक शामिल हैं । बात करें अमिताभ बच्चन की तो वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
वहीं सोनाक्षी अब फिल्म 'दबंग 3' में नजर आएंगी । ये फिल्म इसी महीने के आखिर में रिलीज होगी । सोनाक्षी ने फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था । अब वो सलमान खान के साथ इसकी तीसरी सीरीज में रज्जो का किरदार निभाते दिखेंगी।
 

Bigg Boss 13: अरहान के रश्मि के सड़क पर आने वाले बयान से भड़के गौरव, अब बताई पूरी सच्चाई

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें