फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है

Sun, 06 Nov 2022 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सिनेमा के छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अब भी इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में अभिनेता ऋषभ शेट्टी नजर आए, जिनके काम को खूब पसंद किया जा रहा है। ऋषभ को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं लेकिन अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड आज के समय में कहां पर गलती कर रहा है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी ने बॉलीवुड में निर्माताओं को कुछ सलाह दी है। अभिनेता ने बताया है कि अगर वे लोग सिनेमा को अच्छा बनाना चाहते हैं तो अपनी जड़ों के करीब रहें और पश्चिमी कल्चर से ज्यादा प्रभावित न हो। अभिनेता ने कहा कि फिल्मों को दर्शकों के बेस्ट इंटरेस्ट के आधार पर तैयार करना चाहिए। न कि किसी के निजी उपभोग के लिए। ऋषभ शेट्टी ने अभिनेता और फिल्म मेकर्स से कहा, 'हम दर्शकों के लिए फिल्म बनाते हैं, अपने लिए नहीं। हमें उन्हें और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखना होगा। हमें यह देखने की जरूरत है कि उनके मूल्य और जीवन के तरीके क्या हैं। फिल्म निर्माता बनने से पहले हम वहां थे।'

यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने नए गाने 'गाम में रोला' पर बनाई रील, पोशाक में कातिल लग रहीं डांसिंग क्वीन
विज्ञापन

3 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी ने आगे यह भी कहा कि निर्माताओं पर आज के समय में बहुत ज्यादा पश्चिमी प्रभाव हो गया है, जो उनकी फिल्मों में भी झलक रहा है। लेकिन अब वे लोग बहुत ज्यादा पश्चिमी प्रभाव, हॉलीवुड और अन्य चीजों का इस्तेमाल भी भारतीय फिल्मों में करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। हॉलीवुड से लोग पहले से ही जुड़े हुए हैं। बता दें कि ऋषभ शेट्टी को बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स मिले हैं लेकिन उन्होंने यह ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा

 
विज्ञापन

4 of 4
कांतारा, राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
'कांतारा' की बात करें तो यह फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म के शुरुआती दिनों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इस फिल्म के हिंदी समेत कई दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया और यहां भी 'कांतारा' छा गई। दुनिया भर में फिल्म की कमाई 300 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है और ऐसा करने वाली 'कांतारा' दूसरी कन्नड़ फिल्म है। पहले नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें