फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa Box Office Collection: 7वें दिन लाखों में सिमटी कन्नप्पा की कमाई, जानिए आज गुरुवार का कलेक्शन

Thu, 03 Jul 2025 09:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa Collection Day 7: फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को आज गुरुवार को पूरे सात दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं आज 7वें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X
साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज गुरुवार को पूरे सात दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X
अब तक का कलेक्शन
निर्देशक मुकेश कुमार सिंह की फिल्म 'कन्नप्पा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.35 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 6.9 करोड़ रुपये और चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 2.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X
आज सातवें दिन का कलेक्शन
आज गुरुवार को विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' ने 0.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने अब तक कुल बॉक्स ऑफिस पर 29.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म जल्द ही 30 करोड़ रुपये कमा सकती है। 
 

4 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X
फिल्म की कहानी
कन्नप्पा एक तेलुगु भाषा की हिंदू महाकाव्य भक्ति फिल्म है। इसे मुकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है। विष्णु मांचू ने फिल्म को लिखा है और मोहन बाबू ने इस फिल्म का निर्माण किया है। यह हिंदू धर्म में भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है। 

यह भी पढ़ें: Coolie: निर्माताओं ने शेयर किया कुली से आमिर खान का कूल लुक, दाहा के किरदार से जीतेंगे दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्नप्पा - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं। विष्णु के अलावा फिल्म में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंडा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू और मधु सहायक भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी शानदार तस्वीर, शो के 25 साल पूरे होने पर KBC के सफर को किया याद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें