sushmita
- फोटो : social media
सुष्मिता ने खुदकुशी करने के पहले अपनी मां को एक वॉइस मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, 'उसे (उनके पति को) ऐसे ही मत छोड़ना। मुझे माफ कर दो। मुझे प्रताड़ित न करने के लिए मैंने उससे लाख मिन्नतें कीं, लेकिन वह माना ही नहीं। मैंने हमेशा उससे मुझे यातनाएं न देने के लिए बहुत अनुरोध किया, उसने कभी ध्यान ही नहीं दिया। मैं अपने ही कर्मों के लिए सजा भुगत रही हूं।'