फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार इस अभिनेत्री ने डोप टेस्ट कराने से किया था इनकार, अधिकारियों से बहस के बाद हुईं राजी

Sat, 12 Sep 2020 09:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजना गलरानी - फोटो : PTI
कन्नड़ फिल्म उद्योग में इन दिनों ड्रग्स सेवन को लेकर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। आठ सितंबर को मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गुरुवार को संजना को डोप टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
संजना का कहना है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। संजना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अस्पताल में हैं और अधिकारियों के साथ बहस कर रही हैं। अभिनेत्री अपना डोप टेस्ट कराने से मना कर रही हैं। उनका कहना है कि ये उनका अधिकार है कि वो टेस्ट के लिए मना कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
कन्नड़ अभिनेत्री ने कहा कि 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस पर मेरा भरोसा नहीं है। पहले उन्होंने रिपोटर्स से कहा कि वो मुझे सुरक्षा दे रहे हैं अब वो मुझसे टेस्ट के लिए कह रहे हैं। मैं उन पर कैसे भरोसा कर सकती हूं। मेरे वकील ने मुझे बताया कि मैं यह चुन सकती हूं कि मुझे डोप टेस्ट कराना है या नहीं। मुझे ना कहने का अधिकार है।' 

4 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
संजना आगे कहती हैं कि 'मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है और मुझे यहां लाया गया है। इस केस से मेरा कोई संबंध नहीं है। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है।' इसके अलावा पहले संजना ने डोप टेस्ट नहीं कराने के लिए अधिकारियों के साथ बहस की लेकिन बाद में वो मान गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
इससे पहले बंगलूरू पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा था कि अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, संजना के घर पर छापे मारे गए। केंद्रीय अपराध शाखा के मुताबिक, गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।  बता दें कि संजना का जन्म बंगलूरू में हुआ है। उन्होंने तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिए 2006 में सिनेमा जगत में कदम रखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें