टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री प्राची देसाई (Prachi Desai) 12 सितंबर को 32वां जन्मदिन मनाएंगी। प्राची ने रॉक ऑन, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन और अजहर जैसी फिल्मों में काम किया है। प्राची को बॉलीवुड में भी आए हुए करीब 12 साल हो गए। प्राची को साल 2006 से प्रसारित होने वाले सीरियल कसम से (Kasam Se) में बानी की भूमिका के लिए जाना जाता है।