फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे एक्टर काशीनाथ, अभिनय के साथ साथ कई फिल्मों का किया डायरेक्शन

Thu, 18 Jan 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता काशीनाथ का बंगलुरु के श्रीशंकर अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल की अथॉरिटी ने आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्ठि कर दी है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही काशीनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता काशीनाथ को कन्नड़ फिल्मों में उनकी कॉमेडी के लिए जाना जाता था।

पढ़ेंः अब तीन बच्चों की मां के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान, 'दंबग 3' में दिखेगा नया रूप
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वह कई कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक और प्रोड्यूसर भी रहे थे। उन्होंने 'अनुभव', 'अनंतना अवंतारा', 'अवले नन्ना हेंडथी', 'हेंडथी एंदारे हेगीराबेकू' जैसी फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थीं। काशीनाथ ने मशहूर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'अपरिचित' में भी काम किया था। वहीं इस फिल्म को उन्होंने 'बेशक' नाम से हिंदी में डायरेक्ट किया था। उस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया था।
विज्ञापन

3 of 4
इसके अलावा एक्टर काशीनाथ फिल्म 'चौका' में भी नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्मी दुनिया में काशीनाथ 3 दशकों से ज्यादा का समय बिता चुके थे। काशीनाथ अब तक करीब 40 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि काशीनाथ उदुपी डिस्ट्रिक्ट के कुंडापुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

4 of 4
इससे पहले 15 जनवरी 2018 को मुंबई में अभिनेत्री अवा मुखर्जी का भी निधन हो गया। 88 साल की उम्र में अवा मुखर्जी ने आखिरी सांस ली। अवा मुखर्जी ने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'देवदास' में शाहरुख की दादी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें