फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanika Kapoor Marriage: मई में दूसरी शादी करेंगी कनिका कपूर? जानिए किसपर आया बेबी डॉल का दिल

Mon, 14 Mar 2022 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कनिका कपूर - फोटो : social media
सिंगर कनिका कपूर अपने गाए गाने बेबी डॉल के लिए जानी जाती हैं। सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाली कनिका के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। कनिका जल्द ही अपना घर बसाने जा रही हैं। उनके होने वाले पति एक एनआरआई-बिजनेसमैन हैं और यह दोनों मई में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
कनिका कपूर - फोटो : social media
बिजनेसमैन गौतम से करेंगी शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर के होने वाले पति का नाम गौतम है और वह एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। गौतम लंदन के रहने वाले हैं, जिसकी वजह से इनकी शादी के सारे फंक्शन लंदन में ही रखे जाएंगे। यह कपल करीब एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले छह महीने से दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कनिका ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन

3 of 4
कनिका कपूर - फोटो : social media
दूसरी शादी होगी
कनिका कपूर ने अपनी शादी के बारे में पूछे गए सवालों पर कुछ रिएक्ट करने को मना कर दिया, हालांकि उन्होंने इन खबरों से इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा, 'नो कमेंट्स प्लीज।' गौरतलब है कि यह कनिका की दूसरी शादी होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
कनिका कपूर - फोटो : social media
कनिका ने इससे पहले भी एनआरआई बिजनेसमैन 'राज चंदौक' से शादी की थी। लेकिन दोनों ने 2012 में तलाक लेने का फैसला कर लिया था। इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें