कंगना रनौट फिल्म में अभिनय कर रही हों या रैंप वॉक, हर जगह जलवा बिखेर देती हैं। उनके कॉन्फिडेंस से हर काम परफेक्ट हो जाता है। हाल ही में हुए लैक्मे इंडिया फैशन वीक में उन्होंने इतनी बड़ी गलती कर दी कि आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
बंद मोबाइल से भी सेल्फी खींचने में माहिर है ये हीरोइन, जानें कैसे
2 of 5
कंगना रैंप पर एक मोबाइल कंपनी का प्रचार करने के लिए उतरीं। उनके हाथ में जो फोन था उससे वो धड़ाधड़ अपनी सेल्फी लिए जा रही थीं। यहां दिलचस्प बात यह है कि फोन स्विच ऑफ था। इसी दौरान रैंप पर फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी आ गए। आगे पढ़ें फिर क्या हुआ...
विज्ञापन
बंद मोबाइल से भी सेल्फी खींचने में माहिर है ये हीरोइन, जानें कैसे
3 of 5
kangna
तरुण ने देखा कि जिससे कंगना अपनी सेल्फी ले रहीं थीं वो तो ऑफ है। इस पर वो हंसने लगे और फोन ऑन करने की कोशिश की। मोबाइल तो ऑन नहीं हुआ लेकिन कंगना ने सबके सामने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। कंगना ने एक बार फिर से बंद मोबाइल से ही सेल्फी लेनी शुरू कर दी।
बंद मोबाइल से भी सेल्फी खींचने में माहिर है ये हीरोइन, जानें कैसे
4 of 5
कंगना ने किसी को भी पता नहीं चलने दिया कि फोन ऑफ है। उनका यही कॉन्फिडेंस दिल जीत लेता है। अपने अंदाज से वो हर किसी को दीवाना बना देती हैं। पूरी वॉक खत्म करने के बाद लोगों को मोबाइल वाली बात का पता चला। इसके बाद तो लोग कंगना की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
बंद मोबाइल से भी सेल्फी खींचने में माहिर है ये हीरोइन, जानें कैसे
5 of 5
बता दें कि कंगना जल्द ही फिल्म 'रंगून' में शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी । फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होगा। उनके रोल की काफी पहले से चर्चा हो रही है। विशाल भारद्वाज निर्देशित ये फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।